दुष्कर्मी ससुर को मरते दम तक जेल में रहने की सजा, बहू को बनाया रहा हवस का शिकार -

बहू को बनाया रहा हवस का शिकार
 | 
durg

File Photo

दुष्कर्मी ससुर को मरते दम तक जेल में रहने की सजा, बहू को बनाया रहा हवस का शिकार - 

दुर्ग। एक दुष्कर्मी ससुर को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई है। दुर्ग की ADJ कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। ससुर की नीयत अपनी नव विवाहिता बहू पर खराब थी। वह मौका मिलते ही दुष्कर्म करने पर उतारू हो जाता था। बहू ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो उससे भी लड़ने के लिए तैयार हो गया। परेशान होकर दोनों घर छोड़कर चले गए थे। इस पर ससुर माफी मांग कर घर ले आया, लेकिन फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर बहू ने जान देने की भी कोशिश की।

मिली जानकारी के मुताबिक रानीतराई निवासी एक युवक की शादी साल 2018 में हुई थी। बहू के घर आते ही उसके ससुर की गलत नजर अपनी बहू पर थी। मौका मिलने पर 26 फरवरी 2019 की रात को ससुर ने बहू को आवाज देकर अपने कमरे में बुलाया और कंधे में दर्द होने की बात कहते हुए बाम लगाने के लिए कहा। बहू बाम लगाने लगी तो ससुर ने उसे खींच लिया और जबरदस्ती करने लगा। शोर सुनकर दादी सास पहुंची तो बहू को छोड़ा। दादी के समझाने पर बहू ने यह बात अपने पति को नहीं बताई।

इसके बाद एक दिन फिर घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। इसका फायदा उठाकर अधेड़ घर पहुंचा और बहू के साथ दुष्कर्म किया। घऱ वालों के आने पर बहू ने पूरी बात अपने पति को बताई। विरोध करने पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इस पर पति-पत्नी थाने पहुंचे और शिकायत की, लेकिन पुलिस ने समझाकर लौटा दिया। इसके बाद ससुर को जब भी मौका मिलता वह अपनी बहू से दुष्कर्म करता। घर छोड़कर गए तो माफी मांगकर वापस लाया परेशान होकर पति-पत्नी घर छोड़कर दूसरे गांव चले गए।

करीब 5 माह बाद ससुर उनके पास पहुंचा और माफी मांग कर घर ले आया। इसके बाद फिर 12 अगस्त 2019 उसने बहू से छेड़खानी की। दुखी होकर बहू ने मिट्टी तेल पीकर जान देने का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद बहू ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मायके वालों के दबाव पर शिकायत दर्ज कराई कई और 16 अगस्त 2019 को उसे गिरफ्तार किया गया था।