DEAD BODY : अर्धनग्न हालत में मिली युवक की लाश, शरीर पर थे चोट के निशान
अर्धनग्न हालत में मिली युवक की लाश
Nov 19, 2021, 14:50 IST
| 
File photo
अर्धनग्न हालत में मिली युवक की लाश, शरीर पर थे चोट के निशान
सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला स्थित पाठ बाबा रेत घाट में गुस्र्वार की शाम लोगों ने युवक का शव देखा। इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक लोखंडी का रहने वाला है। मृतक की पहचान दिलीप यादव(40) के रूप में की गई। मृतक के शरीर में चोट के भी निशान थे।
वहीं, उसके शरीर में केवल अंडर वियर भर था। इसकी सूचना मृतक के स्वजन को दी गई है। वहीं, शव को सिम्स के शवगृह में रखवा दिया गया है। शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इससे युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के स्वजन से प्रारंभिक पूछताछ की है। इसके अलावा गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।