BREAKING : स्टेशन मास्टर ने की पॉइंटमैन की पिटाई, ड्यूटी से गायब रहने पर हुआ बवाल
स्टेशन मास्टर ने की पॉइंटमैन की पिटाई
Nov 18, 2021, 18:19 IST
| 
File photo
स्टेशन मास्टर ने की पॉइंटमैन की पिटाई, ड्यूटी से गायब रहने पर हुआ बवाल
घटना गुरुवार की सुबह 8:30 बजे की है। पाइंटमैन बहोरन साहू स्टेशन के बाहर गाड़ी खड़ी कर कही गया था। इतने में स्टेशन मास्टर अखिलेश अग्ने कार से जा रहे थे। गाड़ी खड़ी कर ड्यूटी से नदारत होने की बात कहते हुए स्टेशन मास्टर ने पाइंटमैन को बुलाकर पिटाई कर दी। पाइंटमैन भी खामोश नहीं रहा और उसने भी स्टेशन मास्टर से मारपीट की। देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया। मौके पर भीड़ भी लग गई।
किसी तरह स्टेशन में तैनात आरपीएफ जवान व अन्य कर्मचारियों ने दोनों को रोका। पर इसके बाद दोनों मस्तूरी थाने पहुंच गए। यहां एक- दूसरे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज कराने की मांग करने लगे। इतने में कंट्रोल को जानकारी मिली। आरपीएफ जवान ने भी पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी को जानकारी दी। इस पर पोस्ट प्रभारी मस्तूरी थाने पहुंचे। उन्होंने दोनों के समझाया।