CG वन कर्मचारी संघ जिला रायपुर के समस्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा -
File photo
CG वन कर्मचारी संघ जिला रायपुर के समस्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा -
रायपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला रायपुर के समस्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि विश्वेष कुमार झा वनमंडला अधिकारी रायपुर वनमंडल रायपुर,अध्यक्षता मूलचंद शर्मा प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, विशिष्ट अतिथि सतीश कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ एवं जे. जे. आचार्या सहायक वन संरक्षक अनु. एवं वि. वनमण्डल रायपुर तथा संभाग अध्यक्ष रायपुर वृत रायपुर विराज मुदलियार, संभागीय सचिव मनीष कुशवाहा, रायपुर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, जिला सचिव मनमोहन बारले की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
जिसमें जिला कार्यकारिणी में 14 पदाधिकारी, तहसील स्तर पर 20 पदाधिकारियों का शपथग्रहण मुख्य अतिथि विश्वेष कुमार झा वनमंडला आधिकारी रायपुर वनमंडल रायपुर द्वारा करवाया गया।
इस प्रकार छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा रायपुर के समस्त पदाधिकारियों को संघ संविधान के प्रति कर्त्तव्यनिष्ठ रहकर कार्य करने अनुशासन बनाने शपथ ग्रहण कराया गया। विज्ञप्ति को जारी किया प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन पिल्लै ने ।