महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर महिला का डांस,वीडियो वायरल होने पर पंडित व पुजारी आपत्तिजनक बता रहे -

  पंडित महेश पुजारी ने कहा कि वीडियो घोर आपत्ति जनक 
 
 | 
photo

File photo

पुजारी बोले, महाकाल आस्था का केंद्र,यहां फिल्मी डांस नहीं चलेगा, पुलिस मे शिकायत दर्ज ,वीडियो वायरल होने पर महाकाल मंदिर के पंडित व पुजारी इसे आपत्तिजनक बता रहे

उज्जैन । करोडो लोगों के आस्था का केंद्र महाकाल मंदिर में आए दिन कुछ ना कुछ विवाद होते रहते हैं कभी सुरक्षा कर्मी लंदन से आए भक्तों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं तो कभी यहां की सुरक्षा व्यवस्था में भी सुराग लग जाता है और इसी का फायदा यहां आने वाले भक्त उठाते हैं छतरपुर में एक लड़की का मंदिर के गेट पर बॉलीवुड गाने पर डांस करने का विवाद अभी थमा ही था कि अब विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का एक वीडियो वायरल हुआ है। 

इसमें एक महिला ने फिल्मी गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वीडियो वायरल होने पर महाकाल मंदिर के पंडित व पुजारी इसे आपत्तिजनक बता रहे हैं। उनकी मांग है कि महिला का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए।

महाकालेश्वर मंदिर में शूट किया गया एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फिल्मी गाने “रग-रग में इस तरह तू समाने लगा’ पर डांस कर रही है। यह वीडियो महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के ठीक ऊपर बने आेंकारेश्वर मंदिर के पास बने पिलरों पर फिल्माया है। महिला पिलर्स के बीच डांस कर रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तमाम प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वहीं कुछ हिंदू संगठनों ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि मंदिर में इस तरह के डांस करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पंडित महेश पुजारी ने कहा कि वीडियो घोर आपत्तिजनक है। देव स्थान पर इस तरह फिल्मी गानों पर अभद्र प्रदर्शन करना बिलकुल भी जायज नहीं है। महाकाल करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ये जगह फिल्मी गानों के लिए नहीं है। ऐ​​से सभी श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित करना चाहिए। बजरंग दल के जिला संयोजक पिंटू कौशल ने कहा कि महिलाएं इस तरह हिन्दू धर्म का अपमान करेंगी तो बजरंग दल उनके खिलाफ उज्जैन कलेक्टर सहित मंदिर प्रशासन को शिकायत दर्ज करवायेगा।

महिला कौन और कहां की रहने वाली है ये अब तक पता नहीं चल पाया है। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम की आईडी  पर महाकाल मंदिर के दो वीडियो उपलोड किये गए हैं। दोनों वीडियो में एक 7 सेकंड और दूसरा 14 सेकंड का है। दूसरे वीडियो में भी महिला बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही है। इस मामले में महाकाल थाना पुलिस को शिकायत की गई है और वायरल वीडियो के आधार पर डांस करने वाली महिला की तलाश की जा रही है।

ये पहला मामला नहीं जब महाकाल मंदिर में महिलाओं को लेकर विवाद खड़ा हुआ हो। इससे पहले भी एक युवती अपने कुत्ते के साथ महाकाल मंदिर में प्रवेश कर गयी थी। इसके अलावा मंदिर की सुरक्षा में लगी महिला पुलिस ने अपने जन्मदिन पर मंदिर के अंदर केक काट दिया था। जिस पर भी काफी विवाद हुआ था।