पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस।

देश में सबसे महँगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में – कमलनाथ। कल 24 जून को प्रदेश भर में करेगी प्रदर्शन। भोपाल- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में हो गया है। आज 17 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है।जो पेट्रोल 1 जून को 77.56 रूपये और The post पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस। first appeared on saharasamachar.com.
 | 
पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस।

देश में सबसे महँगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में – कमलनाथ।

कल 24 जून को प्रदेश भर में करेगी प्रदर्शन।

भोपाल-

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में हो गया है। आज 17 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है।
जो पेट्रोल 1 जून को 77.56 रूपये और डीजल 68.27 प्रति लीटर मिल रहा था, पिछले 17 दिनों के भीतर पेट्रोल 8.50 रूपये और डीजल 10 रूपये प्रति लीटर बढ़ा है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 40 डालर प्रति बैरल के करीब है, उसके हिसाब से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आनी चाहिए, लेकिन लगातार कीमतों में वृद्धि हो रही हैं।

नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढोत्तरी से जनता के जेब पर डांका डाला जा रहा है। इस बढोत्तरी के विरोध में आज 24 जून को प्रातः 11 बजे पूरे प्रदेश के जिला, शहर और ब्लाक मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से इस बढोत्तरी को वापस लिये जाने की मांग करेगी।

नाथ ने बताया कि प्रदेश की जनता कोरोना महामारी का दंश झेल रही है, पिछले तीन माह से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह ठप्प पड़ी हैं, लोगों के व्यापार-व्यवसाय, काम-धंधे पूरी तरह बंद हैं, प्रदेश की जनता, छोटे दुकानदार आदि सभी अपना रोजगार और व्यापार सब कुछ गंवा कर तीन महीनों से घरों में बैठे हैं, इस कारण वे और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के बेतुके फैसलों से उन्हें और अधिक संकट झेलने पर विवश होना पड़ रहा है और केंद्र और राज्य सरकारे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर निरंतर मुनाफा कमाने में लगी हुई हैं। इससे जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है।

श्री नाथ ने जिला,शहर और ब्लाक कांगे्रस अध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि वे विरोध प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल-डीजल पर वृद्वि के अतिरिक्त अन्य सभी तरह की महंगाई एवं प्रवासी मजदूरों व क्षेत्रीय लोगों के रोजगार जैसे अन्य मुद्दे भी प्रमुखता से उठाये।

The post पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस। first appeared on saharasamachar.com.