हर चुनाव में बूथ कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी:विष्णुदत्त शर्मा
File photo
प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ कार्यकर्ताओं को दिलाया उपचुनाव में जीत का संकल्प
निवाड़ी। बूथ कार्यकर्ता जब चुनाव की कमान संभालता है तो भाजपा चुनाव में जीतकर आती है। आज पंच, सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा के कार्यकर्ता हैं। हमें यह उपचुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतना है, इसके लिए मंडल में 50 के 50 बूथ कैसे जीतेंगे यह संकल्प कार्यकर्ता को लेना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को निवाड़ी जिले के दिगौड़ा एवं बधा में बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा रविवार को छतरपुर और निवाड़ी प्रवास पर थे। श्री शर्मा छतरपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। निवाड़ी में प्रदेश अध्यक्ष ने दिगौड़ा ग्राम पंचायत में बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यों के सम्मेलन एवं पालक संयोजको की बैठक में शामिल हुए। जिसके पश्चात पृथ्वीपुर विधानसभा के बधा में बूथ स्तरीय सम्मेलन को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष के अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चतुर्वेदी , प्रदेश महामंत्री श्री हरिशंकर खटीक, विधायक श्रीअनिल जैन, निवाड़ी जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस देश में छल और कपट की राजनीति करती है। देश में लंबे समय तक कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन कभी गरीबों के लिए काम नहीं किया। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के सर पर छत हो ये केवल भाजपा ही सोच सकती है। श्री शर्मा ने कहा जिस बूथ पर कम वोट मिलते हैं वहां हमें अगले चुनाव में हमें अधिक वोटों से जीतना है। प्रत्येक समाज और वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना है, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमें जीतना है।
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कोई भी चुनाव भाजपा जीतती है तो बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के आधार पर जीतती है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। अलग-अलग जिम्मेदारियां लोगों को मिलती हैं चुनाव हो या कोई अभियान हो बूथ-बूथ के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव हो भाजपा का कार्यकर्ता लड़ता है और चुनाव जीतता है।