बड़ी खबर: शाहरुख खान के बेटे के साथ पकड़ी गई एमपी की मॉडल के घर पर बदमाशों का हमला -

File Photo
मध्यप्रदेश सागर की रहने वाली मॉडल मुनमुन मुंबई में शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ पार्टी करते हुए पकड़ी गई थी जिसके बाद मुनमुन का घर बदमाशों के निशाने पर है मध्य प्रदेश के सागर में स्थित मुनमुन के सूने मकान का दरवाजा तोड़ने की बीती रात कोशिश की गई।
सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली मुनमुन धामीचा के घर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया है यह वही मुनमुन है जो फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करते पकड़ी गई हैं अज्ञात लोगों ने मॉडल मुनमुन के सुने मकान का दरवाजा गैती से तोड़ने का प्रयास किया लेकिन पड़ोसियों के शोर-शराबे के बाद आरोपी भाग गए।
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली मॉडल मुनमुन मुंबई में शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ पार्टी करते हुए पकड़ी गई थी जिसके बाद मुनमुन का घर बदमाशों के निशाने पर है मध्य प्रदेश के सागर में स्थित मुनमुन के सूने मकान का दरवाजा तोड़ने की बीती रात कोशिश की गई बदमाशों ने गैती की मदद से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया आवाज सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे और शोर मचाया तो बदमाश मौके से भाग निकले पूरा मामला सागर के गोपालगंज थाना इलाके का है पुलिस मौके पर पहुंची है।
आपको यह भी बता दें कि मुनमुन धामीचा सागर में अपने भाई और मां के साथ रहती थी भाई-बहन दिल्ली चले गए और मई महीने में मां का निधन हो गया हालांकि इस बीच मुनमुन सागर आई थी और 20 दिन यहां रुकने के बाद टीका लगवाया और वापस मुंबई चली गई।