MP पूर्व क्षेत्र बिधुत मंडल टीकमगढ़ के कार्यपालन अभियंता 01 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार-
सागर लोकायुक्त की कार्यवाही
Oct 8, 2021, 14:00 IST
| 
MP पूर्व क्षेत्र बिधुत मंडल टीकमगढ़ के कार्यपालन अभियंता अखिलेश त्रिवेदी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
टीकमगढ़ । मप्र पूर्व क्षेत्र बिधुत मंडल टीकमगढ़ के कार्यपालन अभियंता अखिलेश प्रसाद त्रिवेदी एक लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त की सागर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी EE अखिलेश प्रसाद त्रिवेदी ने विद्युत चोरी प्रकरण में रिवाईस करने के लिए राहत राशि की आधी राशि रिश्वत के रूप में किशोर सिंह दांगी पिता स्व0 श्री दुर्ग सिंह दांगी उम्र 51 वर्ष निवासी रानीगंज थाना दिगौड़ा जिला टीकमगढ़ से मांगी थी। आरोपी अखिलेश प्रसाद त्रिवेदी फरियादी किशोरसिंह दांगी से मांगी गई एक लाख रुपए की रिश्बत में से 50 हजार रुपए नगद और 50 हजार रुपए चेक द्वारा अपने निवास पर ले रहे थे।इसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।